रणबीर कपूर और आलिया के अलावा भी ये को-स्टार्स भी ले चुके हैं एक-दूसरे से सात-फेरे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। अब दोनों की फिल्म रिलीज होने वाली है। हालांकि इससे पहले दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अगले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनो में से किसी ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। दोनों की शादी को लेकर रोज अपडेट आ रहे हैं। वैसे बता दें कि ये पहले बॉलीवुड कपल नहीं हैं जो शादी कर रहे हैं। इससे पहले भी कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जो पहले को-स्टार्स थे और फिर हमसफर बन गए।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि दोनों को फिल्म तुम हसीन मैं जवां के सेट पर प्यार हुआ था। लेकिन उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके 2 बेटे थे। धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था इसलिए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने धर्म बदलकर शादी की।
अभिषेक और ऐश्वर्या
अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ ना कहो के सेट पर मिले थे, लेकिन तब दोनों दोस्त थे। उस वक्त दोनों किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर साल 2006 में दोनों के वो रिलेशनशिप खत्म हो गए और फिर दोनों ने उमराव जान, गुरु और धूम 2 जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों ने फिर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू किया। दोनों रिलेशनशिप में आए और फिर दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। दोनों की बेटी आराध्या बच्चन भी है।
रितेश और जेनेलिया
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा फिल्म तुझे मेरी कसम के दौरान मिले थे। पहली मुलाकात में जेनेलिया, रितेश को बुरा समझती थीं, लेकिन फिर धीरे-धीरे वह रितेश को समझने लगीं। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर दोनों ने शादी कर ली।
सैफ और करीना
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बीच फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान प्यार बढ़ा। दोनों ने फिर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों अब तैमूर अली खान और जेह अली खान जैसे 2 क्यूट बच्चों के पैरेंट्स हैं।



