महात्मा गांधी पर कालीचरण के बाद अब रितेश्वर महाराज ने की टिप्पणी, बोले – बाध्यता नहीं राष्ट्रपिता बोलने की

अभी हाल ही में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी जिसपर काफी बवाल मचा था। इस टिप्पणी की वजह से कालीचरण महाराज को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अब संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर बड़ी बात कह दी है। रितेश्वर महाराज ने कहा है कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बोलने के लिए बाध्यता नहीं है।
रितेश्वर महाराज वृंदावन के आनंद धाम के संत हैं। संत सद्गुरु रितेश्वर महाराज रायपुर पहुंचे थे। यहां एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रितेश्वर महाराज ने काह कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बोलने के लिए बाध्यता नहीं है। आप सभी सहमत-असहमत हो सकते हैं। हर व्यक्ति को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए लेकिन ये संविधान से तय करना चाहिए।

बता दें कि रायपुर में बीते साल 26 दिसंबर को धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में देश भर के कई साधु संत शामिल थे। इसमें कालीचरण ने महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए कालीचरण के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। कालीचरण को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button