हथियारबंद बदमाशों का धावा रायपुर में दवा कारोबारी के घर, पति-पत्नी को बंधक बनाकर ले गए नकदी और गहने

रायपुर- राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बड़ी डकैती का मामला सामने आया है। जहां देर रात साईं वाटिका में मेडिकल कारोबारी दिनेश साहू के घर पर डकैती हुई है। बताया जा रहा है कि 6 से 7 की संख्या में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने देर रात परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने घटना को दिया अंजाम और 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर डकैत भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में दिनेश कुमार साहू के मकान में रात्रि 3:00 से 4:00 के बीच अज्ञात 6 से 7 की संख्या में चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपीगणों द्वारा प्रार्थी व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में चोरी की गई। आरोपीगण में से एक व्यक्ति पास से उठाया हुआ डंडा रखा हुआ था। आरोपीगणों ने उन्हे बंधक बनाकर घर के आभूषण व नगद रकम की चोरी की।
पीड़ित परिवार ने सुबह इस घटना की जानकारी थाना टिकरापारा दी। जिस पर जानकारी मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे समेत थाना प्रभारी व समस्त अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। डॉग स्क्वाड तथा फ़िंगर प्रिंट एक्स्पर्ट को भी बुलाया गया है।



