बस्तर के सम्मान एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विकासखंड मुख्यालय बस्तर के लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित पुजारी, सिरहा, गुनिया, बाजा मोहरिया, पटेल, आठ पहरिया, पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान समारोह एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।उन्होंने इस अवसर पर बस्तर जिलावासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक राशि के 31 विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान मंत्री कवासी लखमा,सांसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव रेखचंद जैन,विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा,अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड व विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप,अध्यक्ष अक्षय ऊर्जा बोर्ड मिथिलेश स्वर्णकार,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू,बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य, शहरीय जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा,महिला कांग्रेस बस्तर जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर,दंतेवाड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button