आरोपी वकील अहमद का खुलासा: बच्चों को Sextortion की ट्रेनिंग…910 लोगों का शिकार… वसूली 3 करोड़ की

भिलाई: Sextortion training यहां से सेक्सटॉर्शन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने ही मामले में खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि गैंग 910 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आपको ये जानकर और हैरानी होगी कि आरोपियों ने पीड़ितों से अब तक 3 करोड़ रुपए की वसूली की है।

बच्चों को दी जा रही थी ट्रेनिंग
Sextortion training बता दें कि 14 मार्च को सेक्सटॉर्शन के मामले में पुलिस ने 14 फरवरी को ​हरियाणा के मेवात से वकील अहमद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि बच्चों को भी सेक्सटॉर्शन की दी ट्रेनिंग जा रही थी। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

अब तक 3 करोड़ की वसूली
गौरतलब है कि आरोपियों के खिलाफ 476 मामले सायबर पोर्टल में दर्ज हैं, जिनमें से अकेले दुर्ग जिले में 40 मामले हैं। आरोपियों के खिलाफ यूपी, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Back to top button