PRSU रायपुर में दर्दनाक हादसा: युवती की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

रायपुर: राजधानी रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां कार चलाना सीख रही युवती की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में तीनों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती मैदान में कार सीख रही थी। इस दौरान युवती की कार मैदान में अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले की सूचना पर सरस्वती नगर थाना क्षेत्र पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में अक्सर लोग कार बाइक सीखने के लिए आते हैं, इसके अलावा मैदान पर रोजाना क्रिकेट, बॉलीवॉल समेत अन्य खेल मैदान में खेले जाते हैं। इस बीच मैदान में कार के अनियंत्रि होने बड़ा हादसा हो गया है। अभी तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button