भागवत कथा से पहले नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव


महासमुंद। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन आज मंगलवार को नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। महामाया मंदिर से निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। तीस मार्च तक शहर के दादाबाड़ा में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथावाचक पं हिमांशु कृष्ण भारद्धाज होंगे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button