राजनाथ बरसे ममता पर : मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था हैं, पीड़ादायक ऐसा व्यवहार

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का आज का घटनाक्रम स्तब्ध करने वाला है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं हैं, संस्था हैं। दोनों जन सेवा का संकल्प और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेकर दायित्व ग्रहण करते हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय में बंगाल की जनता को सहायता देने के भाव से आए प्रधानमंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार पीड़ादायक है। जनसेवा के संकल्प और संवैधानिक कर्तव्य से ऊपर राजनीतिक मतभेदों को रखने का यह एक दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है, जो भारतीय संघीय व्यवस्था की मूल भावना को आहत करने वाला है।

Related Articles

Back to top button