शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दियाअध्यक्ष पद से त्याग पत्र

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अध्यक्ष पद से अपना त्याग पत्र दे दिया है ।अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि मुझे वर्ष 2014 में शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं 2018 में अध्यक्ष के रूप में तत्कालीन राष्ट्रीय युवा एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संगठन का दायित्व सौंपा गया इस तरह 9 वर्षों तक मैंने अपने तीन कार्यकालों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन के मार्गदर्शन में अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया है ।उन्होंने अपने पत्र में सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय की गहराइयों से आभार जताया हैजिनमें श्री मल्लिकार्जुन खडके, श्रीमती सोनिया गांधी जी, राजीव गांधी , श्रीमती प्रियंका गांधी केसी वेणुगोपाल , कुमारी शैलजा सहित श्रु भूपेश बघेल, डॉ चंदन यादव माननीय श्री सप्तगिरि शंकर उल्का माननीय श्री विजय
एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया है जिन का मार्गदर्शन वह आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा । उन्होंने लिखा है कि 9 वर्षों के सफलता कार्यकाल के लिए मैं आभारी हूं हमारे जिला ब्लॉक ,जोन सेक्टर, बूथ ,अनुभाग के पदाधिकारियों सहित सेवादल महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई समस्त मोर्चा ,प्रकोष्ठ विभाग के अधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसी जनों कार्यकर्ताओं सभी का आभार जताया है जिनके अथक परिश्रम और सहयोग से संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ के साथ संगठन के ब्लॉकों का विस्तार राजीव भवन का व्यवस्थित व सुसज्जित जीर्णोद्धार सहित विधानसभा लोकसभा ,नगरी निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों में पार्टी ने अपार सफलता प्राप्त की। जिसके फलस्वरूप जगदलपुर विधानसभा के विधायक नगर निगम के महापौर सभापति पार्षदों के बहुमत सहित जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी के विजय प्रत्याशी आसीन हुए हैं उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह व विश्वास मेरे ऊर्जा स्रोत तथा मेरे जीवन के अनमोल धरोहर व कुंजी है।



