अनन्या पांडे की बोल्डनेस थमने का नाम नहीं ले रही, ब्रालेट पहन दिए किलर पोज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे (Ananya Panday) आज सिर्फ अपने दम पर ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं. अनन्या आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं. काफी वक्त में अनन्या ऊंचे मुकाम पर जा पहुंची हैं. लोग उनकी एक झलक के दिवाने रहते हैं. एक्ट्रेस भी इस बात से बखूबी वाकिफ हैं.

अनन्या अपने चाहने वालों के दिलों में बरकरार रहने के लिए फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह फैंस के साथ अपना लेटेस्ट लुक शेयर करती रहती हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की लिस्ट भी लगातार लंबी होती जा रही हैं. इसी के साथ अनन्या की बोल्डनेस भी बढ़ती जा रही है. अब फिर से उनकी अदाओं ने सभी के होश उड़ा दिए हैं.

फोटोशूट के लिए बोल्ड हुईं अनन्या

हाल ही में अनन्या ने फिल्मफेयर के एक फोटोशूट करवाया है. इस दौरान वह इतनी बोल्ड हो गई हैं, कि उन्हें देख लोग हैरान रह गए हैं. बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 फोटोज शेयर की हैं.

इनमें उन्हें वाइन कलर की ब्रालेट और व्हाइट कलर की हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहने देखा जा रहा है. इसके साथ उन्होंने वाइन शेड का ही मेकअप किया है और बालों का मैसी बन बनाया है.

काफी हॉट दिख रही हैं अनन्या

अनन्या इस लुक में बेहद हॉट दिख रही हैं. फैंस उनके इस अवतार पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. सिर्फ एक घंटे में ही इस पर लाखों लाइक्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस को उनका यह लुक पसंद भी आ रहा है और देख हर कोई हैरान भी है.

अनन्या ने पहले भी शेयर किए हैं बोल्ड लुक

बता दें कि इससे पहले अनन्या ने मंगलवार की शाम को येलो मोनोकिनी में अपना हॉट अवतार दिखाया था, जिसे देख लोग पहले ही उनके दीवाने हो गए हैं.

वहीं उनके इंस्टा पेज पर नजर डाली जाए तो लगभग हर फोटो में उनका अंदाज अलग और खास है.

इन फिल्मों में दिखेंगी अनन्या

अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘गहराइयां’ रिलीज हुई है. इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है. फिलहाल अनन्या काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके बाद उन्हें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘खो गए हम कहां’ में भी देखा जाएगा.

Related Articles

Back to top button