जौनपुर में वरिष्ठ कांग्रेसीयों से बस्तर साँसद दीपक बैज ने की सौजन्य मुलाकात


पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी का जौनपुर से था गहरा लगाव…
सन 1977-78 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के साथ 14 दिनों तक वाराणसी जेल में थे बंद..
जगदलपुर । इन दिनों चुनाव प्रचार को लेकर युवा एवं जन नेता बस्तर सांसद दीपक बैज उत्तर प्रदेश के दौरे में हैं और लगातार वे धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं ।यूपी के जौनपुर चुनाव प्रचार के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज वरिष्ठ कांग्रेसी लल्लन प्रसाद वर्मा व अयोध्या प्रसाद द्विवेदी से मिले। जो की सन 1977-78 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के साथ संघर्षों में 14 दिनों तक वाराणसी जेल में थे श्री बैज ने उनसे मुलाकात कर उनसे मार्गदर्शन लिया।



