संसदीय सचिव के समक्ष 12 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया को जीताने का किया आव्हान


महासमुंद। संसदीय सचिव व पर्यवेक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष उत्तरप्रदेश के जैदपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत हाजीपुर के आश्रित ग्राम डीहा रहीमपुर में 12 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी को गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पर्यवेक्षक श्री चंद्राकर ने पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताना का आव्हान किया।
पर्यवेक्षक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सिद्धौर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान हाजीपुर पंचायत के आश्रित ग्राम डीहा रहीमपुर में समाजवादी पार्टी से 6 भाजपा व बीएसपी से 3-3 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमें सुरेंद्र वर्मा, विपिन कुमार, बबलू वर्मा, लवकुश वर्मा, दीपचंद्र वर्मा, पल्लू वर्मा, पदुम रावत, रंजीत कुमार, दयाराम, विजय बहादुर, अभिमन्ूय वर्मा व मोहित वर्मा कांग्रेस प्रवेश करने वालों में शामिल हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सभी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पर्यवेक्षक श्री चंद्राकर ने प्रतिज्ञा पत्र में की गई घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, रमाकांत ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, दारा साहू और कांग्रेस नेता दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे।
000000000000000000000

Related Articles

Back to top button