FEATURED

सोहेल सेठी बने सीरतुन्नबी कमेटी सदर

रायपुर । शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर (अध्यक्ष) पद के चुनाव में इस बार मोहम्मद सोहेल सेठी ने भारी मतों से जीत दर्ज की। चुनाव रविवार, 20 अप्रैल 2025 को औलिया चौक स्थित सालेम स्कूल, मोतीबाग में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रुप से संपन्न हुआ।

 

मोहम्मद सोहेल सेठी को उनके चुनाव चिन्ह खजूर का पेड़ पर कुल 749 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजी शेख गुलाम रसूल दादा भाई को गुलाब फूल चिन्ह पर 161 वोट प्राप्त हुए, जबकि तीसरे उम्मीदवार हाजी शेख सोबी जमील को चांद तारा चिन्ह पर 20 वोट मिले।

 

चुनाव को लेकर रायपुर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी प्रत्याशी ने अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंकी थी। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की गई थीं।

Related Articles

Back to top button