रिपोर्ट से सवाल,मंत्री तक पहुंची बात,बस्तर के युवा नेता नवनीत ने कहा-

,तय समय सीमा पर हो निष्पक्ष जांच

जगदलपुर ।शहर के चिखलीकर लैब एंड स्कैन सेंटर से बालाजी वार्ड निवासी के जांच रिपोर्ट को लेकर सीएमएचओ द्वारा जाँच के आदेश जैसे कार्यवाही आदेश बाद बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रो नवनीत चांद ने इस विषय मे आगे बढ़कर उक्त गंभीर शिकायत पर ना केवल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से बात की है बल्कि मोर्चा सम्हालते हुए कहा है कि – तय सीमा में इस पर निष्पक्ष जांच हो।
स्वास्थ जैसे विषय को लेकर बस्तर अनेकों परेशानियों से जूझ रहा इस बीच इस विषय मे मनमानियों की आती खबरे सन्न कर देती है।
विदित हो कि गत दिवस स्थानीय बालाजी वार्ड निवासी मरीज में प्लेटलेट्स की कमी की शिकायत बात उक्त लैब से प्राप्त रिपोर्ट में असंतुष्टि बाद क्रास चेक करवाया गया था जिसके बाद गलत रिपोर्ट दिए जाने की खबर से चिखलीकर लैब सुर्खियों में है। जिसे लेकर बस्तर के अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं बस्तर युवा नेता नवनीत चांद ने स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव को इस विषय से अवगत कराया है जिसके बाद मंत्री द्वारा मामले को संज्ञान ले आबश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है वही नवनीत ने कहा है कि तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच वह दोषी पाए जाने पर लैब के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो जनता का अंग्रेज के साथ मुक्ति मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी । दरअसल पहली बार नहीं है कि इस तरह के मामले सामने आए हैं कोरोना गंभीर संक्रमण काल में भी जांच के नाम पर जिस तरह से मनमानिया सामने आई थी उसके बाद सरकार द्वारा जांच शुल्क निर्धारित किया गया था । कई बार तरह तरह के जांच को लेकर शिकायतों व मनमानियों को लेकर खबरे आती रहती है बहरहाल जिस तरह के सवाल को लेकर चिखलीकर लैब सुर्खियों रहा है उसे लेकर उचित कार्यवाही जरूरी है।

Related Articles

Back to top button