धान खरीदी की तिथि बढ़ाने पर संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर, घोषणा से किसानों को मिलेगी राहत


महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तिथि एक सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर है।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने से किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए समय बढ़ाने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी काफी प्रभावित रही। साथ ही धान का उठाव भी प्रभावित रहा। बिगड़े मौसम से धान की बिक्री करने के लिए किसानों को परेशान होना पड़ा। बाद इसके मौसम खुलने के बाद धान खरीदी शुरू की गई। लेकिन निर्धारित समयावधि में धान बिक्री को लेकर किसान सशंकित थे। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से धान खरीदी के लिए समय बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर आज शनिवार को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एक सप्ताह के लिए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की घोषणा की गई है। पूर्व में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। जिसे सात दिन और बढ़ा दिया गया हैै। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है।
00000000000000000000000

Related Articles

Back to top button