आकाश तिवारी ने प्रदेश के मुखिया का किया धन्यवाद, बोले – उनके प्रयास और संकल्प की वजह से ही आज स्मार्ट स्कूलों में पढ़ पा रही जनता


रायपुर।स्वामी आत्मानंद शिक्षा योजना के अंतर्गत वार्ड क्र. 35 में संचालित बी. पी. पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विषय में स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी जी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने हर पहलू का विशेष ध्यान रखा है।
पार्षद श्री आकाश तिवारी जी ने बताया कि हमारे वार्ड के स्कूल में 52 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं, जिनके माध्यम से एक ओर जहाँ प्राचार्य को शैक्षणिक गतिविधि की लगातार जानकारी मिलती रहती है, वहीं दूसरी ओर पालक भी अपने बच्चे की गतिविधि को देख सकते हैं।
आकाश तिवारी ने प्रदेश के मुखिया को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास और संकल्प के कारण ही प्रदेश की जनता स्मार्ट स्कूल में पढ़ रही है। जिन चीजों के बारे में आम जनमानस सुना करता था, आज उस अहसास को आम आदमी जी रहा है
आकाश तिवारी का मानना है कि शिक्षा से बड़ी कोई भविष्यनिधि नहीं होती और इस दिशा में भूपेश बघेल जी के प्रयासों का असर अगले 10-15 सालों में दिखेगा, तब लोग कहेंगे कि भूपेश अइसन काम करके दिखा ?



