मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी को एक और चिट्ठी लिखी

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग और 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक और चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उसने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन कई नए और गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही धमकियां दी जा रही हैं। सुकेश ने आरोप लगाया है कि ‘आप’ नेता उनके और उनसे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर शिकायतों को वापस लेने के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं।

उपराज्यपाल को लिखे अपने पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन और उनके वफादार जेल कर्मचारियों के माध्यम से मुझे गंभीर रूप से धमकाया और परेशान किया। एक महीने पहले जब मैं मंडोली जेल-14 में बंद था तो सत्येंद्र जैन ने राजेंद्र, अधीक्षक और जय सिंह उपाधीक्षक जैसे अपने विश्वासपात्र कर्मचारियों को मुझे धमकाने और फिर से जबरन वसूली शुरू करने के लिए नियुक्त किया था, लेकिन मैं बहुत दृढ़ था कि मैं उनकी धमकियों और दबाव के आगे नहीं झुकूंगा।”

31 दिसंबर को भेजा था मैसेज

सुकेश ने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते जैन ने उसे उनकी मांगों को स्वीकार करने और मेरे कब्जे में उनके खिलाफ सभी सबूत सौंपने का ‘अंतिम अवसर’ दिया था। उन्होंने कहा कि यह मैसेज उन्होंने जेल-14 के अधीक्षक राजकुमार के माध्यम से 31 दिसंबर को दिया था।

उसने आरोप लगाया कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति और मीडिया को दिए गए सभी बयानों को वापस लेने के बदले में जैन ने उसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक सीट और पंजाब में रेत खनन के ठेके की पेशकश की थी और उनके खिलाफ मेरे पास मौजूद सभी चैट, स्क्रीनशॉट और वॉयस रिकॉर्डिंग उन्हें सौंपने को कहा था।

Related Articles

Back to top button