दीपिका पादुकोण हिजाब पहनने पर ट्रोल हुईं ,बिंदी इच्छा है और ये मजबूरी ?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक एड साझा किया। यह एड अबू धाबी टूरिजम से जुड़ा था। अबू धाबी की कई जगहों को इसमें दिखाया गया। एक मस्जिद में भी रणवीर और दीपिका को देखा गया। इस सीन में दीपिका ने अपना सिर कवर करके रखा है। उनकी ड्रेस भी बुर्के से मिलती-जुलती नजर आती है। यह देखकर ही सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका पर भड़क गए हैं।
यूजर्स ने किया दीपिका को ट्रोल
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दीपिका की सोच को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, ‘यह दीपिका का डाउनफॉल है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘दीपिका पादुकोण का ‘माई चॉइस’ याद है? जहां वोग मैगजीन में वह कहती हैं, ‘बिंदी लगाना है या नहीं, मेरी मर्जी। लेकिन अबू धाबी में वह हिजाब पहने पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं। जाहिर है, माई चॉइस अचानक स्थानीय परंपरा द्वारा प्रायोजित हो जाता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसको ‘कल्कि’ फिल्म ने निकालकर सही किया।’ इसी तरह के ट्रोलिंग कमेंट यूजर दीपिका के लिए कमेंट सेक्शन में करते दिखाई दिए।
फैंस दीपिका के बचाव में दिखे
ऐसा नहीं है कि सभी लोग दीपिका पादुकोण को हिजाब पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में नजर आए। एक फैन ने कमेंट किया, ‘बुर्के में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि शेख जायद मस्जिद जाने वाले हर पर्यटक, पुरुष और महिला, दोनों को सभ्य कपड़े पहनने होते हैं। महिलाओं को अपना सिर कवर करना होता है। कई ईसाई हस्तियां भी अपना सिर यहां कवर करती हैं। इसलिए इसे मुद्दा मत बनाइए।’ एक फैन दीपिका के लुक की तारीफ की। वह लिखती हैं, ‘दीपिका हर पोशाक में सुंदर लगती हैं।’



