डिमरा पाल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का नामकरण शहीद श्री महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरा पाल जगदलपुर के नाम पर किया गया

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर ।बस्तर सांसद दीपक बैज एवं बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल की पहल रंग लाई और अब राज्य शासन के द्वारा
डिमरापाल मेडिकल कालेज सह अस्पताल का नामकरण शहीद श्री महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल जगदलपुर के नाम पर किया गया . इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री पीएस श्री देव आबकारी मंत्री कवासी लखमा को धन्यवाद किया गया है वही वर्षों पहले रखी नींव को सांसद श्री बैज एवं विधायक श्री बघेल के पहल से शहादत का सम्मान मिलने पर हर्ष है।



