संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन ग्राम बांसकुड़ा में सीसी रोड के साथ ही सामुदायिक भवन की मिली सौगात



महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम बांसकुड़ा में लाखों रूपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
सोमवार को ग्राम बांसकुड़ा में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व बोर खनन के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, अरूण चंद्राकर, राधेश्याम ध्रुव, केशव चौधरी, सरपंच जगन्नाथ खैरवार, मानिक साहू मौजूद थे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार प्रदेश के विकास व खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शहर के साथ ही गांवों का विकास हो रहा है। पिछले तीन सालों में विकास में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे। इससे युवाओं को अपनी पहचान कायम करने व नेतृत्व क्षमता विकास करने का अवसर मिलेगा। क्लब की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक तिमारी 25 हजार रूपए प्रदान की जाएगी। उन्होंने इसमें जुड़ने का आव्हान भी किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांगों पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन पटेल, माखन ध्रुव, नारायण खैरवार, शांति खड़िया, चुम्मन यादव, भानबाई ध्रुव, मानबाई खैरवार, नीरा ध्रुव, देवकुमार खैरवार, रामबती पटेल, इंद्रो ध्रुव, चोखेलाल कमार आदि मौजूद थे।



