Covaxin की खुराक 15-18 साल के बच्चों को दी जाएगी केवल, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस

देश में कोरोना के नए खतरे ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में तेजी से संक्रमित करने वाले इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 से 18 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन, हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए और कॉमरेडिडिटी वाले 60 साल से ऊपर के बीमार लोगों के लिए हतियाती खुराक की (प्रिकॉशन डोज) गाइडलाइन जारी की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए बताया था कि अब 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा, जबकि हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए के लिए एहतियाती खुराक 10 जनवरी से दी जाएगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा था कि 60 साल और उससे ज्यादा आयु के बुजुर्ग लोगों को भी 10 जनवरी से उनके डॉक्टर की सलाह पर प्रिकॉशन डोज दी जाएगी।
वहीं सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया कि एचसीडब्ल्यू (हेल्थकेयर वर्कर्स) और एफएलडब्ल्यू (फ्रंटलाइन वर्कर्स) को जिन्होंने वैक्सीन की दो खुराकें प्राप्त की हैं, उन्हें 10 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन की एक और खुराक प्रदान की जाएगी।



