ग्राम गढ़िया के सरपंच पहुंचे प्राथमिक शाला बच्चों की ली क्लास

बच्चे देश का भविष्य,उन्हें किसी तरह के असुविधा न हो-भरत कश्यप
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-बस्तर जिला के अंतर्गत ग्राम गढ़िया में विकास के साथ शासन के पंचायती योजनाओं को लेकर ग्राम वासियों को जागरूक करने के साथ उन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय गढ़िया के युवा सरपंच ने आज स्थानीय गांव के प्राथमिक शाला स्कूल पहुंचे और पढ़ाई को लेकर बच्चों की क्लास ली। ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप प्राथमिक स्कूल पहुंचे और उन्होंने बच्चों से मुलाकात की पढ़ाई एवं अन्य तैयारियां को लेकर उन्हें टिप्स दिया उसके साथ ही उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से मुलाकात की स्कूल से जुड़ी समस्याओं को भी जाना और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री कश्यप ने कहा देश का भविष्य बच्चों के संपूर्ण विकास पर निर्भर करता है बच्चे देश की संपत्ति हैं, उन्होंने कहा कि गांव में बच्चों को किसी भी तरह के तकलीफ ना हो इसके लिए हम सबको मिलकर काम करते रहना चाहिए।



