कामरान अंसारी ने कांग्रेस नेता स्व.मोतीलाल वोरा के जन्मजयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


रायपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एवम लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद एवम जिला कांग्रेस के महामंत्री कामरान अंसारी द्वारा आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिवंगत कांग्रेस नेता स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी की जन्मजयंती के अवसर पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवम उनके द्वारा छत्तीसगढ़ एवम कांग्रेस पार्टी के हित में किये गए कार्यो को याद किया गया।।



