Ananya Pandey Trolled Herself: उर्फी जावेद का लुक कॉपी किया अनन्या पांडे ने, ऐसे किया खुद को ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। अनन्या ने कम समय में सिनेमा जगह में एक खास जगह बनाई है। अनन्या एक्टिंग के साथ-साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार वे अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं।
अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या ने क्रीम कलर की हॉट मोनोकनी के ऊपर व्हाइट कलर का नेट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वहीं फोटोशूट के दौरान अनन्या ने अपने बाल खुले रखे हैं। साथ ही वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। लेकिन देखने वाली बात यह है कि अनन्या ने इस फोटोशूट में खुद को ट्रोल किया था।

दरअसल, अनन्या पांडा ने जो आउटफिट पहना है, वह किसी सेब के चारों ओर लिपटे जाल जैसा लग रहा है। वहीं, उन्होंने खुद अपनी तस्वीरों के अंत में जाल से ढके एक सेब की तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं इस बात से पूरी तरह वाकिफ हूं कि मैं इस जाल में एक फल की तरह दिख रही हूं।’ इसके साथ ही अनन्या ने हंसता हुआ इमोजी भी शेयर किया है

अनन्या की इन तस्वीरों पर फैंस ही नहीं स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं अनन्या की बेस्ट फ्रेंड यानी सुहाना खान ने कमेंट करते हुए ‘जूसी’ लिखा है। वहीं फैंस इन तस्वीरों पर हॉट, हार्ट और फायर जैसे इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

अनन्या की इन तस्वीरों पर फैंस ही नहीं स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं अनन्या की बेस्ट फ्रेंड यानी सुहाना खान ने कमेंट करते हुए ‘जूसी’ लिखा है। वहीं फैंस इन तस्वीरों पर हॉट, हार्ट और फायर जैसे इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button