हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस रावत का निधन, 13 अन्य की भी जान गई

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत और उनकी पत्नी का भी निधन हो गया
नीलगिरी के जिलाधिकारी एस. पी. अमृत ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति की जान बच गई है। उन्होंने विस्तृत ब्यौरा दिए बगैर कहा, ‘‘14 सवारों में से 13 की मौत हो गई है। इसमें एक पुरुष की जान बच गई। वहीं, एयरफोर्स ने अपने एक ट्वीट में कहा कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी की भी हादसे में मौत हो गई है.
लेक्चर देने जा रहे थे सीडीएस बिपिन रावत
हेलिकॉप्टर में रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य लोग सवार थे. वह दोपहर करीब तीन बजे निर्धारित लेक्चर देने के लिए कुन्नूर जिले के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज जा रहे थे.
जनरल रावत की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए, भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, आईएएफ एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, जिसमें जनरल बिपिन रावत सवार थे, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज एक दुर्घटना का शिकार हो गया.
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बचे हुए लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी और वेलिंग्टन जा रहा था.



