बस्तर सांसद के गृह ग्राम गढ़िया के निवासी अशुद्ध पेयजल पीने को मजबूर,राज्य सरकार,स्थानीय जनप्रतिनिधि,जिला प्रशासन ,बस्तर सांसद के विकास के दावे हवा-हवाई ,जवाब दे जिम्मेदार ऐसा क्यों?–भरत कश्यप

बस्तर सांसद को लिखित पत्र देकर शिकायत के बाद भी हल ना होने पर ग्रामीण खराब पानी पीने में मजबूर, मुक्तिमोर्चा के नेतृत्व में ग्रामवासी खराब पानी लेकर पहुंचे जनपद पंचायत मुख्यालय CEO से लगाई समाधान करने की गुहार–मुक्ति मोर्चा/जनता कांग्रेस जे
जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:- बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक नवनीत चांद के निर्देशन पर समस्याएं का समाधान हेतु मुक्ति मोर्चा की जारी पहल अभियान के तहत, मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में बस्तर सांसद के गृह पंचायत गढ़िया के ग्रामीण अशुद्ध पेयजल लेकर पहुंचे जनपद पंचायत मुख्यालय CEO से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान करने लगाई गुहार, गढ़िया के ग्रामवासी अशुद्ध पेयजल पीने में मजबूर। भरत कश्यप ने आरोप लगाया एक तरफ राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि विकास का बड़े-बड़े दावा करते हैं और आज इस तरह का बस्तर के बड़े जनप्रतिनिधि के गृह गांव में पानी की समस्याएं हैं, जब वर्तमान सांसद विधायक हुआ करते थे। तब ग्रामवासियों ने खराब पेयजल पीने का शिकायत करने पर ऐसा ही अशुद्ध खराब पानी को अधिकारीयों को पिलाया करते थे। आज उनके गृह ग्राम के ग्रामीण खराब पानी पीने में मजबूर हैं।, सांसद जवाब दे आज राज्य में उनकी सरकार है। ग्राम पंचायत,जनपत पंचायत विधानसभा में उनके ही जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए हैं तो आज भी उनके गृह ग्राम वासियों को अशुद्ध पेय जल को पीने को आखिर क्यों मजबूर है। इस समस्याओं का जिमेदार कौन? समस्या का समाधान नहीं होने पर मजबूरन मुक्तिमोर्चा के नेतृत्व में ग्रामवासियों के साथ जिला मुख्यालय पर धरना में बैठेंगे। इस दौरान भरत कश्यप,लोकेश सेठिया,मानकू सोढ़ी, महेंद्र मौर्य आदि ग्रामवासियों उपस्थित थे।



