त्रिपुरा पुलिस ने हत्या के आरोप में TMC नेता शायनी घोष को किया गिरफ्तार, पूरा मामला जानें

TMC Leader Saayoni Ghosh Arrested: तृणमूल कांग्रेस की नेता शायनी घोष को त्रिपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शायनी को हत्या के आरोप में अगरतला में गिरफ्तार किया गया. शायनी टीएमसी के युवा मोर्चा की स्टेट प्रेज़िडेंट हैं. एडिशनल एसपी (शहरी) पश्चिम त्रिपुरा, बीजे रेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हमने आईपीसी की धारा 307, 153 के तहत मामला दर्ज किया है.

एक अधिकारी ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता ने घोष पर शनिवार रात को मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की एक नुक्कड़ सभा को बाधित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि घोष ने बैठक स्थल पर पहुंचकर ‘खेला होबे’ के नारे लगाए. तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की युवा शाखा प्रेज़िडेंट शायनी घोष को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के दौरे से 24 घंटे पहले गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button