सुफी संगीतकार भजन सम्राट मदन सिंह चौहान को प्रद्मश्री से सम्मानित किये जाने पर पार्षद आकाश तिवारी की दी बधाई

मन गौरवान्वित हो रहा है, जब से यह शुभ समाचार मिला है कि मेरे वार्ड के निवासी प्रख्यात सुफी संगीतकार, भजन सम्राट पूज्य गुरूजी मदन सिंह चौहान जी को भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक प्रद्मश्री से सम्मानित किया गया।

सूफ़ी संगीत भारत की हज़ारों साल पुरानी परंपरा है, और इस परंपरा को जीवित रखने वाले ध्वजवाहक गुरूजी मदन सिंह चौहान जी ने न केवल शहर एवं राज्य को गौरवान्वित किया है, साथ ही पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होकर सूफ़ी संतों को यह श्रद्धांजलि भी दी है कि *आपकी परंपराओं की संगीत भारत भूमि पर सदा सर्वदा गुंजती रहेगी.

पार्षद आकाश तिवारी ने गुरूजी मदन सिंह चौहान जी के चरणों में नमन करते हुए बधाई दी. उन्होंने उनके शतायु होने, स्वस्थ रहने एवं अपना आशीर्वाद हम पर सदा बरसाते रहने की कामना की.

Related Articles

Back to top button