दीपावली पर पार्षद आकाश तिवारी ने गौरीगौरा पूजन कार्यक्रम में सोट लेकर सभी के लिए की मंगलकामनाएं

रायपुर. दीपावली की परंपरा का निर्वहन करते हुए पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने गौरीगौरा पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर सोटा लेकर सभी लोगों के लिए मंगल कामनायें की और गोवर्धन पर्व, मातर के बधाई और शुभकामनायें दी.

छत्तीसगढ़ की पावन धरा में सोटा लेना दीपावली पर्व का सबसे बड़ा उपहार है। ऐसी मान्यता है कि सोटा लेने से आरोग्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

श्री तिवारी ने इस पावन परंपरा का पालन करते हुए महादेव व माता पार्वती से यही कामना है कि सर्वे भवन्तु सुखीन:, सर्वे सन्तु निरामया:|

Related Articles

Back to top button