गंगा मुंडा तालाब में जारी है स्वच्छता अभियान .भरोशा मजबूत हो रहा अब तस्वीर के साथ बदलेगी तकदीर..

जगदलपुर ।आखिरकार आगामी माह नवंबर में दीपावली के पश्चात उत्तर भारतीयों का प्रमुख पर्व छठ पर्व को लेकर लंबे समय से उपेक्षित गंगामुण्डा तालाब की सफाई शुरू हो गई है बकायदा इस सफाई अभियान में निगम प्रशासन के साथ अन्य जनप्रतिनिधि,स्वच्छता,पर्यावरण से जुड़े लोगों के साथ आम नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है यह सुखद और सराहनीय है वहीं जिस उत्साह और उर्जा से तालाब में सफाई हो रही है उससे यह इस तालाब को लेकर भी यह उम्मीद किया जा सकता है कि दलपत सागर के बाद अब गंगामुण्डा की बारी है और तस्वीर के साथ तकदीर भी बदल जाएगी । विदित हो कि जगदलपुर और आसपास के लोगों के छठ पर्व का प्रमुख पर्व स्थल गंगा मुंडा तालाब जगदलपुर होता है।
इस पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर विधि विधान से इस पर्व को मनाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम जगदलपुर ने गंगा मुंडा तालाब की सफाई को समय से पूर्व करने का निर्णय लिया है।
इसी बात को देखते हुए निगम आयुक्त जगदलपुर प्रेम कुमार पटेल ने जगदलपुर शहर के आम नागरिकों से अपील की है । उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार जन सहयोग से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में लोगों ने मिलजुल कर दंतेश्वरी मंदिर के आसपास सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।
लोगों के सहयोग से चलाए गए इस स्वच्छता अभियान का संदेश पर्यटकों के माध्यम से गांव गांव और महानगरों तक गया। इसी प्रकार पुनः जगदलपुर के शहर वासी गंगा मुंडा तालाब की सफाई में भी आगे आएं सभी मिलजुल कर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गंगा मुंडा तालाब की सफाई में अपना योगदान दें। जिससे छठ पर्व को श्रद्धालु साफ-सुथरे तालाब में आनंद पूर्वक मना सकें।
यह भी ले रहे हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा

इस अपील का लोगों ने स्वागत किया है विभिन्न समाज संगठन गंगानगर वार्ड वासी मिथिला समाज उत्तर भारतीय छोटे बड़े व्यापारी कर्मचारी अधिकारी शिक्षक छात्र-छात्राएं स्काउट युवोदय एनसीसी सीआरपीएफ मीडिया परिवहन व्यवसाई आदि सभी लोग धीरे-धीरे जोड़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
 प्रथम चरण में यह गंगा मुंडा सफाई का अभियान 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रातः 7:00 बजे से प्रतिदिन 9:00 बजे तक लगातार चलता रहेगा।

निगमायुक्त की अपील -आगे आए

 निगमायुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में आगे आएं। आप सभी का इस गंगा मुंडा स्वच्छता अभियान में हार्दिक स्वागत है।

अभियान में इनका अहम योगदान

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से गंगा मुंडा वार्ड पार्षद राजेश राय बालाजी वार्ड पार्षद बी ललिता राव निगमायुक्त प्रेम कुमार पटेल स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर विधु शेखर झा बादशाह खान डॉ डीके पाराशर आरएन पांडे अजय पाल सिंह सुलता महाराणा कोटेश्वर राव नायडू बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष किशोर पारक योगेश शुक्ला लखन लाल साहू प्रकाश झा विनय मिश्रा मुस्ताक अहमद खान नरेश कुमार शंकर देवेंद्र गुप्ता पीडी मेश्राम कोमल महावर पप्पू दीवान बीआर साहू जितेंद्र गुप्ता नरेश संकट आश्रिता महाराणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इसके साथ-साथ निगम अमला जगदलपुर के प्रमुख रूप से एके दत्ता सुशील कर्मा दामोदर कुमार हेमंत श्रीवास रवि सिन्हा संतोष यादव भोला पटेल स्वच्छता दीदियों के साथ-साथ अनेक समाज की गणमान्य जन तथा शहरवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button