बस्तर प्रेयर पास्टर फेलोशिप पहुंचे बस्तर जिले के लोहण्डीगुडा हुआ सवैधानिक अधिकारों पर चर्चा सम्पन

मसीही जनों को सताए जाने पर लगे लगाम, हुड़दंग करने वाले पढ़े सविंधान और करें सविंधान का पालन — B. P. P. F.

जगदलपुर । बस्तर प्रेयर पास्टर फेलोशिप के प्रवक्ता नरेंद्र भवानी ने जानकारी देते हुए कहा की लोहण्डीगुडा ब्लॉक के उक्त गांव में बस्तर पास्टर फेलोशिप के उपाध्यक्ष रेव्ह रोतो नेताम, एवं सचिव रेव्ह मोजेस दुफारे की उपस्थिति में संघटन पदाधिकारियों का स्वागत बैठक में हुआ।

वही मसीही विश्वास करने वालो के बीच जाकर सविंधान से मिले अधिकार के बारे में बातें हुई !

विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा गया है कि भाजपा पार्टी के विंग अन्य विंग द्वारा जो गांव गांव शहर शहर जबरन फर्जी माहौल धर्मांतरण का बनाया जा रहा है वह सीधे सिरे से हम यह आरोप को खारिज करते है, बाज़ आये अफवाह फैलाने वाले और फिर कोई शंका है तो आइये सामने प्रशासनिक अधिकारियों पत्रकारों के समक्ष पारदर्शिता सवैधानिक चर्चा करते है, छत्तीसगढ़ धर्मांतरण कानून के नियम तहत बात करते है सब दूद का दूद और पानी का पानी हो जाएगा

वही बस्तर प्रेयर पास्टर फेलोशिप के अध्यक्ष रेव्ह अयूब चरण ने बैठक को सम्बोधित करते हुए चल रहें गैर सवैधानिक माहौल पर प्रश्न करते हुए कहे की अब नहीं साहा जाएगा बहुत हुवा अब बस करें माहौल खराब करने वाले लोग मसीही लोगो को मारना बंद करें भारतीय सविंधान को पढ़े कानून हाथ में ना लेवें क्युकी धार्मिक अधिकार हर भारतीय नागरिक को है, तो क्यों मसीही लोगो का सवैधानिक अधिकारों का हनन कर रहें है ! सभा को सम्बोधित करते हुए सदस्यों को कहे की हर मार्ग में हम साथ है घबराए नहीं डरे नहीं, चाहे स्वाथ्य सेवा में हो या शिक्षा मार्ग पर हो या थाना कचेरी समस्या हो या न्यालय की लड़ाई का बात हो हर रास्ते में हम आपके साथ है बेझिक दिन हो या रात हमें याद करें

वही रेव्ह अयूब चरण ने आयोजक कर्ताओ को ग्रामीण जन जाती फेलोशिप को यह बैठक में निमंत्रण हेतु दिल से धन्यवाद दिए ! आगे भी हर हक न्याय की लड़ाई में हम साथ कहकर बैठक विराम दिए

बैठक में अध्यक्ष रेव्ह अयूब चरण, उपाध्यक्ष रेव्ह रोतो नेताम, सचिव रेव्ह मोजेस दुफारे, प्रवक्ता श्री नरेंद्र भवानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button