भारत ने पाक को दिया 152 रन का लक्ष्य, विराट ने खेली कप्तानी पारी,पाक ने 4 ओवर में 24 रन

नई दिल्ली: यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने कप्तान विराट कोहली की 57 रनों की जोरदार कप्तानी पारी के दम पर पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा है। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी 39 रनों की अहम पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी विकेट झटक लिया है। यह उनका इस पारी का तीसरा विकेट है। विराट ने यहां पांच चौके और एक छक्के की मदद से 49 गेंदों पर 57 रनों की जोरदार पारी खेली।
हार्दिक पांड्या से पहले बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा इस बार कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर हसन अली के शिकार बने। इसी के साथ भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 127-5 है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 17वां ओवर डालने आए हसन अली की पहली गेंद पर दो रन चुराकर इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनकी टी-20 वर्ल्ड कप की 10वीं फिफ्टी है।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 15वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम के लिए विराट कोहली 37 रन बनाकर कप्तानी पारी खेल रहे हैं। उनके साथ रविंद्र जडेजा 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 39 रनों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। 13 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 87-4 है।
भारतीय पारी के 11 ओवरों का खेल हो चुका है और टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उसे अगले 9 ओवरों में कम से कम 100 के करीब रन बनाने होंगे।
भारत ने शुरुआती बड़े झटकों के बीच 50 रन पूरे कर लिए हैं। 9 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 52-3 है। पंत ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब खान के खिलाफ शानदार चौका जड़ा।
भारत की पारी के आठ ओवरों का खेल हो चुका है और टीम ने तीन विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। इस समय विराट कोहली 22 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हसन अली ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। छह ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 36-3 है।
भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अब तक अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ चुके हैं। चार ओवरों के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। इसके साथ ही भारत ने तीन ओवरो में दो विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटक लिए हैं। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा और अब उन्होंने केएल राहुल को भी आउट कर दिया है। भारत का स्कोर 6-2 है।
पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है और क्रीज पर रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद है। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप मे पाकिस्तान के खिलाफ भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा है।
भारत की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह। भारत के खिलाफ पाक ने जीता टॉस. टी-20 वर्ल्ड कप के इस बड़े मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button