महंगाई से जनता त्रस्त और देश का प्रधानमंत्री मोदी मस्त देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है – श्रुति शुक्ला


” अंधेर नगरी चौपट राजा “
जिस तरह से पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि हो रही है उसी तरीके से और वृद्धि होती रही तो हमारा देश निश्चित ही पतन की ओर चला जाएगा पहले नोटबंदी से जनता उबर नहीं पाई थी कि फिर कोरोनाकाल की मार लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल, घरेलू सिलेंडर व दैनिक उपयोग के सामान सब्जी, खाने का तेल इत्यादि के बढ़ते हुए दाम बहुत ही चिंताजनक है त्योहारों के मौके पर बढ़ रही महंगाई से आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है रक्षाबंधन के मौके पर भी इसी तरह सिलेंडर के दाम में वृद्धि हुई थी अगर बुनियादी आवश्यकता की कीमत में ऐसे ही बेतहाशा बढ़ोतरी होती रही तो वो दिन दूर नहीं है जब हम स्वतंत्र भारत के पहले जो हमारे देश की स्थिति थी उस स्थिति में पहुंच जाएंगे क्योंकि इस समय सिर्फ और सिर्फ बुनियादी आवश्यकताओं की चीजों की कीमत में वृद्धि हो रही है ना कि जनता की आय में वृद्धि हो रही है देश के प्रधानमंत्री को यह जरूर विचार करना चाहिए चुनाव से पूर्ण उन्होंने जो वादे किए थे क्या उसमें अमल हो रहा है इस तरह से वह देश की जनता को ठग कर बेवकूफ बना रहे हैं
पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 18 बार बढ़ चुके हैं जनवरी से अब तक पेट्रोल 23.53 ₹ लीटर और डीजल 21.86 ₹ महंगा हो चुका है अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 20 वर्षों में दामों में इतनी वृद्धि कभी नहीं हुई कितनी शर्म की बात है कि 100 ₹ में 1 लीटर पेट्रोल तक नहीं आता सिलेंडर के दाम में भी लगातार सातवीं आठवीं बार वृद्धि हो चुकी है आज हमारे प्रदेश में सिलेंडर के दाम 900 ₹ प्लस है खाने के तेल, सब्जी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं हमारा देश बहुत ही चिंताजनक हालात में पहुंच गया है जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ बेशर्म मोदी सरकार है



