समाजिक भागीदारी के साथ हितेय मुद्दों परबबस्तर पास्टर प्रेयर फेलोशिप संगठन का मासिक बैठक संपन्न


योजनाओं को समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेगी संगठन
जगदलपुर। बस्तर प्रेयर पास्टर फेलोशिप संघटन के मिडिया प्रवक्ता नरेंद्र भवानी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताये की यह संघटन समाज हित हेतु कार्य करती है
संघटन की रीती निति के बारे में जानकारी देते हुए रेव्ह.विनीत डेविड जी ने कहा की यह संगठन किसी और समाज के संघटनो को निचे दिखाने हेतु नहीं बनाया गया ।बस्तर प्रेयर पास्टर फेलोशिप संघटन केवल और केवल सामाजिक हित हेतु कार्य करेगी अल्पसंख्यक होने के नाते जो योजनाए समाज सदस्यों के हित हेतु होगा ऐसी योजनाओ से सदस्यों का लाभ दिलाया जाएगा, मसीही लोगो का सवैधानिक अधिकार हेतु न्याइक लड़ाई लड़ी जायेगी, संघटन में महिला एवं युवा विंग भी होंगे, एवं समय के साथ यह संघटन समाज हित हेतु हर संभव प्रयास करते रहेगी !
सदस्य रेव्ह अयूब चरण, रेव्ह रोतो नेताम, रेव्ह ईश्वर मिश्रा, रेव्ह मोजेस दुफारे, रेव्ह अभिमानिक सोना, रेव्ह मोहन चरण, सभी के सामूहिक रूप से कहना रहा की आये दिन बस्तर के इलाको में जिस प्रकार से मसीही साथियो के साथ धर्म के नाम पर उनका सवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है ! वह बेहद ही चिंता का विषय है जिस पर शासन प्रशासन को ध्यान दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा बल्कि और लोगो को गांव गांव से घर जमीन से बेदखल किया जा रहा है जो गैर सवैधानिक कृत्य है इसका पुर जोर विरोध करते है हम !
संघटन के स्वास्थय प्रभार के सदस्य ने कहा की हर तबके के लोगो को अच्छा इलाज पाने का अधिकार है इलाज के अभाव में किसी भी व्यक्ति का मृत्यु नहीं होनी चाहिए । इसका पूरा प्रयास रहेगा
उक्त बैठक में रेव्ह संभु बेसरा ने समाज में सताए जा रहें हैं लोगो के साथ मार पीट करके भगा रहे है, सामाजिक बहिष्कार तक करने से बाज़ नहीं आते, इसी सम्बंध में अगर सताए हुए लोगो को जो भी रहन सहन खान पान की व्यवस्था होगी संगठनअपने में से करेगी !
बैठक में रेव्ह अयूब चरण, रेव्ह विनीत डेविड, रेव्ह रोतो नेताम, रेव्ह राकेश दास, श्री एलेक्जेंडर चेरियन, अधिवक्ता सोनसींग झाली, श्री नरेंद्र भवानी, रेव्ह मोजेस दुफारे, रेव्ह ईश्वर मिश्रा, रेव्ह अभिमानिक सोना , रेव्ह सलीम हक्कू, रेव्ह मोहन चरण, रेव्ह डेविड राबर्ट, रेव्ह अशवनी दीप्ती, रेव्ह संभु बेसरा, , पास. दीपक शर्मा,पास. किशोर पॉल, मंगल मसीही, प्रेम दास बी. के. साहू. विनायक बघेल, सागर, प्रेम दास, कांति नाग, अभिषेक, मोतीराम, क्रिश्चन दास, सुकमन नाग, शमूएल सींग, सूलधर नाग, प्रदीप झाडी, नकुल पंत, केशबो कावड़े, अजय कवंर, पा. राजेंद्र दयाल, अन्य और सामाजिक लीडर उपस्थित रहे।



