Covid-19: 100 करोड़ खुराक होने पर रेलवे स्टेशन, बस व हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर होगा एलान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश जब 100 करोड़ कोरोना खुराक देने का आंकड़ा प्राप्त कर लेगा तब बंदरगाहों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों, एयरपोर्ट्स पर इसकी घोषणा की जाएगी।

देश में अब तक 96.82 करोड़ कोरोना रोधी खुराक लगाई जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में कुल खुराक का यह आंकड़ा 100 करोड़ पर पहुंच जाएगा। इस बड़े मुकाम को पाने के अवसर पर सरकार ने विशेष घोषणा कर यह उपलब्धि जनता तक पहुंचाने का फैसला किया है।

Read more: https://देश में अब तक 96.82 करोड़ कोरोना रोधी खुराक लगाई जा चुकी है। अगले कुछ दिनों में कुल खुराक का यह आंकड़ा 100 करोड़ पर पहुंच जाएगा। इस बड़े मुकाम को पाने के अवसर पर सरकार ने विशेष घोषणा कर यह उपलब्धि जनता तक पहुंचाने का फैसला किया है।

तमिलनाडु में रियायत बढ़ी:  लॉकडाउन से छूट की मियाद 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें, होटल रात 11 बजे तक खुली रह सकेंगी। सभी धार्मिक संगठन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को चल सकेंगे। एक नवंबर से समुद्र तट खोल दिए जाएंगे। अंत्येष्टि में 50 लोगों व शादियों में 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत रहेगी।
केरल: गुरुवार को केरल में कोरोना के 9246 नए मामले मिले, जबकि 10,952 लोग ठीक हुए। 96 लोगों की मृत्यु हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 95,828 हो गई है। अब तक राज्य में 26,667 मौतें हो चुकी हैं, जबकि  47,06,856 ठीक हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button