नगर निगम मंत्रलाय के अंतर्गत बस्तर जिले के लघु वेतन कर्मचारियों को प्लेसमेंट एजेंशी के हवाले करने के तुगलकी फरमान के खिलाफ धरने को मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे का दिया समर्थन, तो वही बकावण्ड ब्लाक के करपावंड में हिंदी माध्यम स्कूल भवनों में अग्रेजी की पढ़ाई हेतु आत्मानंद स्कूल संचालन ,दुविधा भरे विभागीय आदेशो के खिलाफ सुधार हेतु स्थानी छात्रों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौप निवारण की रखी मांग-नवनीत चाँद


भाजपा व कांग्रेस के संचालित राज्य सरकारों ,निगम सरकारों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लघु वेतन कर्मचारियों को वर्ष 2016 से निजी प्लेसमेंट कम्पनियों को ठेके प्रथा के अन्तर्ग देना ,न केवल कर्मचारियों के अधिकारों का हनन ,बल्कि उनके भविष्य के साथ गहरा षड्यंत्र-नीलाम्बर सेठिया/नीलकंठ दास/शोभा गंगोत्रे/प्रमोद राय

हिंदी माद्यम स्कूलों में संचालित आत्मानंद अग्रेजी स्कूल में विभागीय दुविधाओं से भरे आदेश के चलते जिले के छात्र समस्याओं से ग्रसित,विभागीय जिमेदार भर्ती प्रक्रिया व्यस्त-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे*

*बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व मुक्तिमोर्चा शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ,शहर उपाध्यक्ष नीलकंठ दास, सचिव प्रमोद राय की सयुक्त अध्यक्षता में नगर निगम मंत्रलाय के अधीन बस्तर में नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत में वर्षों से सेवा दे रहे लघु वेतन कर्मचारियों द्वारा वर्ष 2016 से निजी प्लेसमेंट एजेंशियो के हवाले करने के विरोध में आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में पहुच भाजपा व कांग्रेस की सरकारों द्वारा अन्याय के खिलाफ लड़ाई को समर्थन का एलान किया तो ,वही हिंदी मीडियम संचालित स्कूलों में आत्मानंद स्कूल के संचालन के विभागीय जिमेदारो द्वारा दुविधाओं से भरे आदेश के चलते छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिन से उनके आगामी भविष्य में संकट के बादल घिरते दिख रहे है। इन समस्याओ के निवारण हेतु बकावण्ड ब्लाक के करपावंड स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेतृव में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर समस्याओं के निवारण की मांग रही ,ऊक्त सभी समस्याओं को देख मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि ,नगर निकाय मंत्रालय के विभागों में निगम सरकारों के अधीन कार्यरत लघु वेतन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी होने के बावजूद वर्ष 2016 से भाजपा व कांग्रेस की संचालित सरकारों द्वारा निजी कंपनियों को प्लेसमेंट एजेंशी बना ,निजी कमर्चारी घोषित कर सरकारी सुविधाओं व नियमित किये जाने के अवशर पर अतिक्रमण कर उनके उज्वल भविष्य के खिलाफ षडयंत्र रचा गया है। जिसकी जितनी निंदा व विरोध किया जाए वो कम है। निगम सरकारों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मुख्य विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों व नेताओ द्वारा कमर्चारी संघटन के विरोध को धरना प्रदर्शन में तो समर्थन दे तो रहे है। पर सदन की कार्यवाही में इन विषयों न रखना उनकी कथनी व करनी में अंतर दिखा रहा है। वही कांग्रेस की सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र के वादों को अब तक पूरा न करना उनका वादा खिलाफी का चरित्र को उजागर कर रहा है। जिसका विरोध जन आंदोलन कर आगामी दिनों में किया जाएगा इस दौरान मुक्तिमोर्चा के शहर अध्यक्ष शोभा गंडोत्रे, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया,शहर उपाध्यक्ष नीलकंठ दास, सचिव प्रमोद राय, महामंत्री ओम मरकाम ,नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल व लघु वेतन कर्मचारि संघ पाधिकारि व करपावंड के स्कूल छात्र -छात्रा उपस्थिति थे

Related Articles

Back to top button