असम में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सिर्फ और सिर्फ भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे नफ़रत का नतीजा है: इम्तियाज़ हैदर, प्रदेश चेयरमैन


असम की भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा किये गए नरसंहार के ख़िलाफ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन मा. श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री इम्तियाज़ हैदर जी के नेतृत्व में गाँधी मैदान, रायपुर में सभी पदाधिकारियों द्वारा ज़ोरदार विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में प्रदेश चेयरमैन इम्तियाज़ हैदर जी ने बताया कि असम में मानवता को शर्मशार करने वाली जो घटना हुई है वो सिर्फ़ और सिर्फ़ भाजपा के द्वारा फैलाये जा रहे नफ़रत का नतीजा है। आपने देखा होगा कि किस तरह एक ऑफिसियल पत्रकार पुलिस के भरपूर समर्थन से अपनी नफ़रत का इज़हार कर रहा है क्योंकि असम की भाजपा सरकार के समर्थन से ही मज़लूमो को निशाना बनाया गया। लोकतंत्र की इस हत्या को बर्दाश्त नही किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश चेयरमैन श्री इम्तियाज़ हैदर जी, उपाध्यक्ष सकलैन कामदार, प्रभारी महामंत्री मोहम्मद सरोश, रायपुर जिलाध्यक्ष परवेज़ अहमद, तेजिंदर सिंह होरा, हैदर अली, हजरून बानो, अभिषेक शुक्ला, शब्बीर खान, रोहित जैन, नाज़िम अली, जुबेर आलम, वक़ील रिज़वी, जावेद नक़वी, साहिल हुसैन, शाहबाज़ अली, जुनैद हुसैन, उमर अहमद, एहफान(सोनू) मोहम्मद, वसी हैदर, जुनैद हुसैन, नदीम सलाट, मनिंदर सिंह, वक़ील हैदर, शादमान अली, तफ़ज़्ज़ुल हसन, राज़ीक खान समेत समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



