श्रमिक यूनियन को मिला भरोसा,बस्तर हित पर गरजे बस्तर सांसद

कहा — बस्तर वासी भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहा

ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुँचे साँसद,विधायक एवँ महापौर…

साँसद श्री बैज व विधायक जैन ने श्रमिक कांग्रेस के नए सदस्यों को माला पहनाकर किया सम्मानित…

जगदलपुर ।
जगदलपुर के रेलवे कॉलोनी में ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस के 9th BI-ENNIAL जनरल बॉडी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद श्री दीपक बैज उपस्थित हुए। साथ ही मंचासीन अथिति संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,महापौर सफिरा साहू,कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा,वेंकट राव,पार्षद कोमल सेना,एम श्रीनिवास,सुशील मौर्य रहे।*
कार्यक्रम के दौरान संबोधिन में साँसद श्री दीपक बैज ने ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस को बधाई देते हुए कहा आप लोगो का कार्य रेलवे श्रमिकों के हित के लिए व उनके कल्याण के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही सांसद श्री बैज ने ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक यूनियन को वॉल्टियर डिवीजन के सबसे ज्यादा सक्रिय श्रमिक यूनियन होना बताया। साँसद ने कहा बस्तर के खनिज संपदा आयरन से सालाना केंद्र सरकार को 3600 करोड़ का आय प्राप्त होता है। जो की आयरन बैलाडीला से देश और विदेश को जाता है साथ ही केंद्र सरकार के लिए बहुत बड़ा आय का काम कही ना कही बस्तर की खनिज संपदा से पूरा होता है ऐसे में बस्तर को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। लेकिन वर्तमान सरकार ने उसको भी निजीकरण करने का काम किया है।श्री बैज ने कहा बस्तर अपना अधिकार मांग रहा है इसके लिए लोकसभा में हमने रेल मंत्री से आंख से आंख मिलाकर बात करते हुए बस्तर के हित की बात कही है। बस्तर में रेल सुविधा नए कनेक्टिविटी के लिए लगातार संसद में आवाज उठाया जा रहा है बस्तरवासी भीख नही अपना अधिकार मांग रहा है। साथ ही श्रमिक यूनियन को भरोसा दिलाया आपका साँसद आपके साथ है।

कार्यक्रम के दौरान हेमू उपाध्याय, रोजविन दास,अवधेश झा,ज़ाहिद हुसैन,अनुराग महतो,शाहनवाज खान,महेश द्विवेदी,सौरभ तिवारी, मनोज यादव,नितेश शर्मा,आदर्श दलाई,रजत जोशी,हर्षल पाण्डे व ईस्ट कोस्ट रेलवे श्रमिक कांग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button