शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच स्वतंत्रता दिवस पर किया ये पोस्ट, जानें क्या लिखा

आज पूरा देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है. वहीं पिछले कई दिनों से अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर विवादों का सामना कर रहीं शिल्पा शेट्टी ने भी इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है.

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, दुनिया भर में मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

शिल्पा और उनकी मां पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

वहीं खबरों की मानें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को उत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के एक कथित मामले में नामजद किया गया है. जिसके बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम शिल्पा और उनकी मां सुनंदा से एक वेलनेस सेंटर के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ करेगी.

शिल्पा ने दिया ये बयान

इससे पहले शिल्पा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि वो और उनका परिवार मीडिया ट्रायल के लायक नहीं है. शिल्पा का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब उनके पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button