ड्रग्स पैडलिंग के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक और सफलता – ड्रग्स की पैडलिंग और कंजमप्शन में शामिल एक और कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर :नशे के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है..। पुलिस ने रायगढ़ के एक बड़े कारोबारी रॉयडन बथैलो को गिरफ्तार किया है..। ड्रग्स की पैडलिंग और कंजमप्शन में शामिल इस कारोबारी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है..। आरोपी मुंबई का रहने वाला है रायगढ़ में ट्रांसपोर्ट का बड़ा व्यवसाय चलाता है..।

रॉयडन के संपर्क रायपुर पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो चुके ड्रग्स पैडलर मिनहाज, अभिषेक, निकिता पांचाल, आशीष जोशी से भी थे..। इन्हीं के साथ वो रायपुर में कई पार्टी कर चुका है..। बताया जा रहा है कि रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम के बाद यह ओड़िशा फरार होने की फिराक में था..। पुलिस को इससे पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है..

Related Articles

Back to top button