जनता कांग्रेस व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने भपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ का, चारागाह बनाने के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप कार्यवाही की रखी मांग-नवनीत चाँद


भाजपा ने 15 साल में अडानी को 4 खदानें आवंटित की वही ढाई साल की कांग्रेस सरकार ने अडानी को 10 खदानें आवंटित किया- जनता कांग्रेस हGजे/मुक्तिमोर्चा
बस्तर के 13 नम्बर लोह खदान को फर्जी ग्राम सभा कर एन सी एल कम्पनी के माद्यम से अडानी को आबंटन, तो वही सरगुजा में लेमरू हाथी रिजर्व 4 हजार वर्ग किलोमीटर जंगल को 450 वर्ग किलोमीटर कर 6 कोयला खदान अडानी को देने का राज्य सरकार का षडयंत्र- नवनीत चाँद
जोगी कांग्रेस व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा प्रदेश सहित बस्तर 3 लाख करोड़ से अधिक भ्र्ष्टाचार के खिलाफ बस्तर में चलाएगा “अड़ानी भगाओ, छत्तीसगढ़ में सरगुजा- बस्तर बचाओ अभियान।-जनता कांग्रेस/मुक्तिमोर्चा
बस्तर जगदलपुर विधनसभा के शहर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद के नेतृव में राज्य की महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप बयान जारी करते हुए कहा कि विगत दिनों जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी द्वारा छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार ABCD “अडानी भूपेश कोल डील” को जनता के बीच उजागर कर, सरकार चाल चित्र व करनी- कथनी को, उजागर कर दिया है।न केवल सरगुजा के लिए तो वही बस्तर के लोगो के साथ भी राज्य सरकार द्वारा बड़ा धोखा व जनता के विश्वास के खिलाफ षड्यंत्र किया है। इस बात की पुष्टि इस खोटाले के उजागर होने से प्रतीत होता है। बस्तर व सरगुजा को भूपेश सरकार अडानी गढ़ बनाने का षड्यंत्र रचा है। जो बस्तर व सरगुजा का निवासी नही सहेगा। नवनीत ने कहा छत्तीसगढ़ को किसी भी हाल में अडानी का चारागाह नहीं बनने देंगे छत्तीसगढ़ की माटी के नीचे छिपी अपार धन संपदा खनिज को किसी भी हाल में हम लूटने नहीं देंगे और छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ नहीं बनने देंगे। कल तक भारतीय जनता की पार्टी के ऊपर में अडानी को संरक्षण देने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का अडानी प्रेम छत्तीसगढ़ के सामने उजागर हो गया है 15 साल में भारतीय जनता पार्टी ने अडानी को दो खदानें आवंटित की थी वही ढाई साल की कांग्रेस सरकार ने अडानी कंपनी को 10 खदानें आवंटित कर अडानी को उपकृत किया है। जिसमें बस्तर की 13 नम्बर की लोह(पिटोर मेठा पहाड़ खदान भी शामिल है। जिसमे सरकार द्वारा घोषित जांच में फर्जी ग्राम सभा किये जाने की पुष्टि के पश्चात भी आज तक अडानी ग्रुप के नाम लोह उत्खन आबंटन स्वीकृति निरस्त नही की गई तो वही सरगुजा में स्वीकृत लेमरू हाथी रिर्जव एरिया जो 4 हजार से अधिक वर्ग किलोमीटर में है। उसे राज्य सरकार के आदेश पर मात्र 3 दिनों के भीतर मात्र 450 वर्ग किलोमीटर किये जाने का गैर कानूनी आदेश दिया गया है।जिस से इस क्षेत्र के अंतर्गत 6 कोयला खदानों को स्वीकृति प्रदाय कर दी गई है। जो पूण रूप से पेसा कानून व फारेस्ट एक्ट का उलंघन है। इस पूरे ABCDगैर कानूनी डील के चलते 5 बिलियन डॉलर का लोहा व कोयला निकाल फायदा अडानी ग्रुप को पहुचाने का प्रयास किया गया है। प्रति वर्ष अडानी को आबंटित लोह व कोयला खदानों से 1.70 करोड़ टन खनिज उत्खन किया जाना है। जिसकी बाजार कीमत 3.50हजार करोड़ है। जो राज्य सरकार के वार्षिक बजट से 300 गुना अधिक है।राज्य सरकार व अडानी ग्रुप के सयुक्त ABCD घोटाले को लेकर बस्तर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।वही । यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है। कि भाजपा की राह में सो कदम आगे चल कांग्रेस की भपेश सरकार सरगुजा में लेमरू हाथी कोर एरिया जो 4 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक है। उसे गैर कानूनी तरीके से 450 वर्ग किलोमीटर में सिमटने के आदेश को दे उस के अंतर्गत आने वाली 6 कोयले की खदान आबंटित कर MDO की स्वकृति प्रदाय की गई है। वही देश व राज्य मे मंहगाई को लेकर भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे के नीतियो को जिमेदार ठहरा वास्तविकता को छुपाने का कार्य कर रही है। उस वास्तविकता को जनता के समकक्ष श्री अमित जोगी ने ABCD घोटाला को उजागर कर 2 प्रतिशत जी एस टी ले स्पिट डीजल अडानी ग्रुप को ऊर्जा उत्पादन के नाम पर दिया जा रहा है। जबकि आम जनता को 25 प्रतिशत जी एस टी पर डीज़ल व पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। यह बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता के साथ राज्य व केंद्र सरकारों का धोका है। जिस से 600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रति माह राज्य राजस्व का नुकसान हो रहा है।बस्तर व सरगुजा के लोगो के अधिकारों पर अतिक्रमण कर शोषण नीतियो के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के सयुक्त नेतृव में आज महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौप बस्तर में अडानी हटाओ ,छत्तीसगढ़ बस्तर बचाओ आंदोलन की शुरुवात की गई है। ओर आगे बस्तर के प्रत्येक लोगो तक भपेश सरकार व अडानी केABCD खोटाले का सच बता सरकार की कथनी व करनी को बतायेगा। इस दौरान संभागीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र भवानी, शहर उपाध्यक्ष बाबा जलीम, एसटी प्रकोष्ठ युवा प्रदेशाध्यक्ष भरत कश्यप, संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज, शहर युवा अध्यक्ष सुर्यपाल शर्मा, शहर सचिव के० वैंकट राव, जिला युवा ग्रामीण अध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, संयुक्त महासचिव शोभा गंगोत्री,संगीता सरकार,ओम मरकाम, कृष्ण कुंजाम,अजय बघेल, मोहन मौर्य,नीलाम्बर भद्रे, परमानन्द नाग, गोविंद राव, आत्मानंद भद्रे, सुनिता दास,गीता नाग, भवानी सोनी,सोनमती विश्वकर्मा,सुमती दास,रेवती चालकी,निर्मला पात्र, लक्ष्मी दास



