51 पीपल के पौधों का विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया वृक्षारोपण



.
वर्षा ऋतु की इस पावन अवसर पर ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की इंडस्ट्रियल एरिया जोन की टीम ने ग्रीन आर्मी की समस्त साथियों के साथ मिलकर 51 पीपल के पौधों का वृक्षारोपण केंद्रीय भंडारण निगम रावांभाटा मैं किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय भंडारण निगम से प्रमुख रूप से शिव कुमार यादव जी प्रकाश इंडस्ट्रीज से रविंद्र सिंह जी ग्रीन आर्मी की टीम से सेंट्रल कोर कमेटी के अध्यक्ष पीके साहू, संरक्षक एनआर नायडू, पंडित विनीत शर्मा, गुरदीप टुटेजा, सुभाष साहू, सुषमा समांतराय, विद्या सेन, इंडस्ट्रियल एरिया जोन के जोन प्रेसिडेंट जीतू शर्मा, महिला विंग अध्यक्षा हाजरून खान, विद्यार्थी पूनम मिश्रा एवं साथी उपस्थित थे ।
ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की टीम का मिशन यही है कि पूरे रायपुर शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्र को 11 वर्षों में हरा भरा बनाना है यह संकल्प के साथ ग्रीन आर्मी की टीम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button