अपने एक पूर्व साथी की नक्सलियों ने की हत्या, सात ग्रामीण भी सुकमा जिले से लापता

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने अपने एक पूर्व साथी की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव में नक्सलियों ने अपने पूर्व साथी राजू वेंजाम (28) की हत्या कर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का एक हथियारबंद समूह इस महीने की 18 तारीख को पदेड़ा गांव पहुंचा और खेत में काम रहे राजू का अपहरण कर लिया। बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से राजू की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राजू के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि राजू पहले नक्सलियों का साथी था। बाद में वह संगठन से वापस लौट आया और अपने गांव में खेती करने लगा। उन्होंने बताया कि राजू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने इस महीने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की हत्या की है।
नक्सल प्रभावित गांव से सात ग्रामीण लापता
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक गांव से सात ग्रामीण लापता हो गए हैं। पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ गांव से दो दिन पहले सात ग्रामीण लापता हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ ले गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने ग्रामीणों का अपहरण किया या ग्रामीण स्वयं नक्सलियों के साथ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। हालांकि ग्रामीणों के कथित अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली ग्रामीणों को बैठक के लिए अपने साथ लेकर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस दल लापता ग्रामीणों के संबंध में पूछताछ करने गांव पहुंचा तब ग्रामीणों ने बताया कि इनमें से कुछ शादी समारोह में तथा कुछ खेती के लिए अन्य गांव गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है।



