पहले मैच में किया कमाल, अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट करने की ख्वाहिश

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने आईपीएल के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तीन विकेट लिए. डेब्यू मैच में धमाल करने के बाद अब सकारिया की चाहत बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ डेट पर जाने की है.   

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें तेज गेंदबाज आकाश सिंह और चेतन सकारिया एक-दूसरे का इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं. आकाश सिंह ने चेतन सकारिया से पूछा कि वह बॉलीवुड की किस एक्ट्रेस को डेट पर ले जाना चाहते हैं. 

आकाश सिंह के इस सवाल पर सकारिया ने अनन्या पांडे का नाम लिया. उन्होंने कहा कि वह बेहद खूबसूरत हैं और अनन्या के साथ किसी ‘बीच’ पर कॉफी का मजा लेना चाहेंगे. 

Related Articles

Back to top button