गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा के समर्थन में आई , कहा- एकता कपूर भी बनाती हैं `गंदी बात`

Subscribe to updates
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने का आरोप लग है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है. इस मामले पर फिलहाल, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन मॉडल गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) उनके समर्थन में आ गई हैं.
राज कुंद्रा के समर्थन में आईं गहना वशिष्ठ
राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद मॉडल गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने अपना बयान जारी किया है. उन्होंने वीडियो बनाकर अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है. याद दिला दें कि मुंबई पुलिस ने फरवरी महीने में इसी केस में मलाड के Madh में मॉडल गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था. इनके ऊपर पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने का आरोप लगा है. फिलहाल, वो बेल पर छूट गई हैं.
गहना वशिष्ठ ने रखा अपना पक्ष
मॉडल गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) ने अब इस मामले पर बात करते हुए कहा,’मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि कोई भी पॉर्न नहीं बना रहा है. नार्मल वीडियो थे जैसे एकता कपूर ‘गंदी बात’ बनाती हैं और न जाने कितनी फिल्में हैं, जिसमें बोल्ड कंटेंट होता हैं. इसमें फिर भी कम बोल्डनेस है. ऐसा कहना गलत है कि इतने वीडियो पाए गए, पहले ये देखा जाए कि वो पॉर्न हैं भी या नहीं. कोई भी ऐसा वीडियो हमारा पॉर्न की कैटगरी में नही आता है. सभी 18 साल से ऊपर के लोग पॉर्न और इरॉटिका में फर्क समझ सकते हैं. मुंबई पुलिस पर मुझे भरोसा है. चीजों को गलत न दिखाया जाए. सच दिखाया जाए. कुछ लोगों को टार्गेट किया जा रहा है. नार्मल बोल्ड वीडियो है न कि पॉर्न है. शिल्पा शेट्टी का बार-बार नाम लिया जा रहा है. मेरी सभी से गुजारिश है कि इरॉटिका को पॉर्न से मिक्स न किया जाए.’



