बचेली के फरार ठगों को पकड़ने पुलिस को मिली सफलता बचेली के आरोपी ठग नॉकरी के नाम पर करते थे ठगी

 


जगदलपुर ।एनएमडीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठगों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है ।वहीं इस मामले में अभी भी फरार एक महिला की पतासाजी पुलिस कर रही है ।इस विषय पर सीएसपी श्री हेमसागर सिदार ने बताया कि 2017 में एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने ठगी का रिपोर्ट दर्ज करवाया था उसके साथ ही शहर के अन्य लोगों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर उक्त ठगों ने 42 लाख 50,000 रुपए ऐंठ लिए । बाद में जब प्राथियों ने अपने आप को ठगा महसूस किया तो उन्होंने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में बचेली निवासी नरेंद्र 41 वर्ष एवं संजय दयाल 50वर्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई ।पतासाजी के दौरान पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7 लाख 

से अधिक नगद समेत एक स्कॉर्पियो वाहन को जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शहर की एक महिला समेत और भी आरोपी शामिल है जिन की पतासाजी की जा रही है उन्होंने बताया कि ठगों ने प्रदेश के सैकड़ों लोगों से तीन करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने आवश्यक कार्यवाही करने के साथ मामले की शूक्ष्म से जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button