कोलकाता में भाजपा कार्यालय के पास मिले 51 बम, मचा हड़कंप

एजेंसी

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। चुनाव के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की कई घटना सामने आई है। इसी बीच शनिवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर, कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने भाजपा कार्यालय के पास हेस्टिंग्स क्रॉसिंग क्षेत्र से 51 बम बरामद किए हैं। 

महानगर के हेस्टिंग्स क्रासिंग एरिया में कोलकाता पुलिस ने शनिवार रात को भाजपा कार्यालय के करीब 51 देशी बम मिलने से हड़कंप मच गया। ये बम प्लास्टिक के एक बोरे में भरकर से भाजपा कार्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर रखे हुए थे। पुलिस बोरा रखने वाली की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की एंटी राउडी सेक्शन (एआरएस) को मिलिट्री इंटेलिजेंस की तरफ से एक इनपुट मिला था। इस इनपुट के आधार पर एआरएस ने देर रात भाजपा कार्यालय के करीब तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुतली लपेटकर तैयार किए गए 51 देशी बमों से भरा सफेद रंग का बोरा बरामद किया गया। सभी बम जिंदा और विस्फोट करने लायक हालत में थे।

एआरएस ने तत्काल बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया, जिसने बमों को कब्जे में कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस इस बम को लाने वालों की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही नजदीक रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि बमों को भाजपा कार्यालय के करीब क्यों रखा गया था? भाजपा के किसी पदाधिकारी पर हमले की संभावना के नजरिये से भी जांच जारी है।
by TaboolaSponsored LinksYou May Like

बताया जा रहा है कि बरामद किए गए बम ‘क्रूड बम’ हैं। ये बम फल की टोकरी में लपेट कर रखे गए थे। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और जांच की जा रही है। कोलकाता पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।

बता दें कि क्रूड बम कच्चे बम होते हैं। विस्फोटक को जुट की रस्सी से लपेट कर ये बम तैयार किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी कई हमलों में ऐसे बमों का इस्तेमाल देखा गया है।

Related Articles

Back to top button