रायपुर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन केंद्र में जब से मोदी सरकार आई कमर तोड़ महंगाई लाई संयुक्त महामंत्री निसार चांगल

रायपुर।शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे जी के निर्देश पर ले.अरविंद दीक्षित ब्लाक के तत्वधान में संयुक्त महामंत्री निसार चांगल के नेतृत्व में मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्र.46 जवाहर चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया

संयुक्त महामंत्री निसार चांगल ने कहा मोदी सरकार जब से केंद्र में आई है कमर तोड़ महंगाई लाई है 2014 में मोदी सरकार ने अच्छे दिनों का जुमला देकर देश की जनता को ठगने का कार्य किया और कर रहे है

निसार चांगल ने कहा आज देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है हर तरफ महंगाई ही महंगाई है पेट्रोल ,डीजल, घरेलू गैस , किचन में यूज होने वाली रोज मरर्रा की सभी सामग्री के रेट आसमान छू रहे है जो काफी चिंता का विषय है

निसार चांगल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा अपने मन की बात करते है देश के मन को बात मोदी जी कब करेंगे कब सुनेंगे महंगाई के विरोध में

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्यरूप ब्लाक अध्यक्ष नवीन चन्द्राकर संयुक्त महामंत्री निसार चांगल ,शंकर चिंतल, रोशन श्रीवास , शैलेन्द्र नायक,गौतम यादव ,बाबा मसीह ,एजाज हुसैन ,आसिफ भिंसरा,सागर भाई,मिलन बुंदेल मुख्यरूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button