चुनाव प्रचार से लौट रहे केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकाप्टर पटना एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ – मंत्री बाल-बाल बचे

पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । वैसे, इस बड़ी दुर्घटना रविशंकर प्रसादअभी सुरक्षित हैं ।

 

हेलीकॉप्टर के चारो पंखे टूट गए हैं । ये हादसा रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय और संजय झा के हेलीकॉप्टर से उतर जाने के बाद हुआ है ।

 

दुर्घटना के समय कानून मंत्री के साथ बिहार के दो अन्य मंत्री भी हेलीकाप्टर में मौजूद थे । सभी इस हादसे में सुरक्षित हैं और सभी बिहार चुनाव प्रचार से वापस, पटना लौट रहे थे ।

 

रविशंकर प्रसाद चुनावी प्रचार से लौट रहे थे, तभी अचानक उनके हेलिकॉप्टर के पंखे पर एयर पोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य में लगी एस्वेस्टस के ऊपर से जा रही तार से टकरा गया । हादसे में हेलीकॉप्टर के चारो पंखे टूट गए हैं । हालांकि हेलिकॉप्टर में सवार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री संजय झा सुरक्षित हैं ।

 

 

Related Articles

Back to top button