चित्रकोट विधानसभा के प्रत्येक गांव की समस्याओं का समाधान हेतु संघर्ष ही लक्ष्य-मुक्तिमोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर के नेतृत्व में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी ब्लाक के मुख्य पदाधिकारियों की एक कदम इंसानियत की तरफ अभियान के तहत जरूरतमंदों को राशन वितरण व जन हितों में लोगो की समस्याओं को सुन के उनके समाधान का प्रयास लगातार ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के चलते जनता को जो तकलीफ हुई ,उसे मुक्तिमोर्चा द्वारा लगातार दूर करने की कोसिस की गई ,जबकि इन सब की जिम्मेदारी बस्तर के जनप्रतिनिधियों व सरकार की थी पर मुसीबत के वक्त जनता ने इनको नही देखा न ही मुख्य विपक्ष के नेताओं को देखा,इन तकलीफ के वक्त जनता को संक्रमण से बचाव हेतु जनजागरूकता अभियान चला व उनको उनके अधिकारों व जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली निधियों के बारे में जनता बताने का कार्य मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद के आव्हान में जिला अध्यक्ष भरत कश्यप मार्गदर्शन में विधानसभा के सभी ब्लाक के पदाधिकारियों ने किया ,इसी तर्ज पर मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप द्वारा तोकापाल ब्लाक सयोंजक के आव्हान पर कुरेंगा ग्राम पंचायत में जरूतमन्दों को राशन वितरण किया गया। पर सरकार के दबाव में स्थानीय प्रशासन द्वारा इस घटना को सभा बता मुक्तिमोर्चा के अभियान बदनाम करने के उद्देश्य से झुठा एफ़ आई आर दर्ज कर मुक्तिमोर्चा के मनोबल को तोड़ने का नाकाम प्रयास किया गया है। सरकार की तानाशाही के खिलाफ चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र चारों ब्लाक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी दिनों में गिरफ्तारी दे ,वही संघटन के विस्तारित करने हेतु सदस्यता अभियान ब्लाक के पंचायत स्तर पर चलाएंगे,इस बैठक में बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी सेठिया, तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष धनसाय बघेल,बास्तानार ब्लाक अध्यक्ष जयमो बेंजाम, दरभा ब्लाक अध्यक्ष श्याम सोढ़ी,सीता राम जैन,मोहन मौर्य, उमेन्द्र निषाद,खिरेंद्र ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, फाल्गुनी मौर्य, मोती राम,योगेश कुमार, खगेश्वर ठाकुर, मनीराम,सुदन बघेल, सुनिल ठाकुर,महेंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button